गुडग़ांव, 25 जुलाई (ब्यूरो) : प्रदेश में भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। चुनाव में किये गये सभी वायदों से आज सरकार पूरी तरह से भटक चुकी है। उक्त बातें कांग्रेस नेता सुशील भरद्वाज टूलर एवं कांग्रेस नेता कुलराज कटारिया ने बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार घोषणाएं तो कर रही है, लेकिन अभी तक जिन घोषणाओं को भाजपा ने किया है उन्हें अभी तक अमलीजामा पहनाने का कार्य नही किया गया है। भाजपा द्वारा प्रदेश में पंचायत चुनाव की तरफ नगर निगम को भी लटका कर रखा हुआ है। जिसे नगर निगम विकास कार्यो के किसी भी कार्य को स्वकृति नही दे रहा है। निगम पार्षद व मेयर टीम नही होने से आज अफसर अपनी मनमानी तरीके से कार्य कर रहे है। वही विकास कार्य ठप करके पटके हुए जिससे लोगों को भारी परेशनियां हो रही है। निगम चुनाव नही होने से ही आज लोगों को विकास कार्य कराने में काफी परेशानियां हो रही है। जिस पर सरकार को जल्द संज्ञान लेते हुए निगम चुनाव सम्पन कराने चाहिए ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। सुशील एवं कुलराज ने कहा कि सरकार भाजपा शासन से दुखी हो चुकी है जल्द आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी फिर से उभर कर सामने आएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.