[post-views]

विकास कार्य स्थापित करना प्रथम लक्ष्य : वशिष्ठ गोयल

41

गुड़गांव, 3 नवम्बर (ब्यूरो) : नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ट कुमार गोयल ने आज बोलते हुए कहा कि उनका लक्ष्य दक्षिण हरियाणा में विकास कार्य स्थपित करना ही प्रथम कार्य होगा जिसके लिए उन्होंने क्षेत्र में लोगों के बिच जो बातें बोली है उन्हें वह कार्य करके जवाब देंगें नव जन चेतना मंच ने अपनी दस्तक देते हुए लोगों का समर्थन भी हासिल करना शुरू कर दिया है। उक्त बातें नव जन चेतना मंच द्वारा की गई जनसभाओं से साफ पता चलता है कि लोगों में रुझान बदलाव की तरफ देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों से नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल पर पार्टी में शामिल करने के डोरे भी डाले जा रहे हैं, लेकिन अकेला चलने के पथ पर अपनी मंशा साफ कर चुके नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल का कहना है कि प्रदेश की राजनीति में अब बदलाव आने चाहिए। जिसके लिए वह नव चेतना मंच के माध्यम दक्षिण हरियाणा सहित पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर लाने का उनके माध्यम कार्य किया जाएगा। वशिष्ठ कुमार गोयल का कहना है कि व्यवस्था परिवर्तन में नव चेतना मंच की भागीदारी निभाते ही लोगों ने भी अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई जनसभाओं में लोगों ने एकत्रित होकर उनकी सभी सभाओं में अपना समर्थन देते हुए सभी जनसभाओं को रैली रूप देते हुए उन्हें सफल बनाने का कार्य किया है। जिसके लिए वह क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में नव चेतना मंच के माध्यम सत्ता बनाने का कार्य किया जाएगा और प्रदेश की जनता को एक समान बिना भेदभाव के लोगों को उनके अधिकार दिए जाएंगे। झूठे वायदों को करने वाली सरकारों को प्रदेश की जनता सबक सिखाने का कार्य करेगी।

Comments are closed.