[post-views]

दक्षिण हरियाणा का विकास होगा वि.सभा चुनाव में मुद्दा : गोयल

34

गुड़गांव, 15 अक्टूबर (अजय) : आगामी विधनासभा लोकसभा चुनाव में इस बार दक्षिण हरियाणा विकास अहम मुद्दा होगा अब तक चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा लगातार स्थानीय लोगों के साथ किये जाने वाले भेदभाव कोई जनता याद करके अपने मन में दबा कर बेठी है जिसको समय आने पर उन नेताओं को सबक सिखाने का कार्य करेगी  झूठे जुमलों से सरकार बनाने वालों के झांसे में अब दक्षिण हरियाणा की जनता आने वाली नही है इस बार प्रदेश की जनता मन बना चुकी है कि इस बार वह अपने बिच और अपनी समस्याओं को सुनने वाले प्रतिनिधि को ही चुन कर अपने क्षेत्र दक्षिण हरियाणा का विकास कराना है जिसके लिए प्रदेश की जनता मन बना चुकी है

  उक्त बातें नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी सरकारी प्रलोभन देकर सरकार बनाने आती आई है। अब उन्हें प्रदेश की जनता जवाब उन्होंने कहा कि भाजपा तरह-तरह के झूठे प्रलोभन देकर प्रदेश में सत्ता बनाने में कामयाब हुई थी, लेकिन इस बार की प्रदेश की जनता उन्हें भी जवाब देने में अपना मन बना चुकी है। प्रदेश की जनता ने साफ कर दिया है कि झूठे प्रलोभन देने वाली सरकारों को अब प्रदेश की जनता बिल्कुल स्वीकार नहीं करेगी। आने वाले चुनावों में इस बार जनता प्रदेश कि सत्ता आसिन भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों का विकल्प नव जन चेतना मंच के रूप में तलाश चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाले किसी भी घटना के लिए प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट जाती है जो कि बिल्कुल ही स्वीकार योग्य नहीं है। चुनाव से पूर्व भाजपा के नेता बड़ी-बड़ी बातें कर कर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने की बातें करते थे, लेकिन जहां आज रोजगार बेटियों से होते बलात्कार तथा महिलाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है तो वहीं भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी हुई है। ऐसे में सरकार को करारा जवाब देने के लिए प्रदेश की जनता एक हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसका जवाब सरकार को देने का कार्य करेगी।

Comments are closed.