गुड़गांव, 14 मई (अजय) : हरियाणा प्रदेश के किसानों की सरसों की फसल की खरीद 15 मार्च से शुरू हुई थी और लगभग सरसों की सारी फसल की खरीद हो चुकी है ! जो फसल अभी बाकि रह गई है,उसके लिये सरसों की फसल का डैटा एकत्रित करके नैफेड से खरीद करवाने का प्रयास सरकार कर रही है ! उपरोक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने पत्रकारों को दी ! भाटी ने कहा कि नीदरलैंड के प्रधानमन्त्री 23 व 24 मई को हरियाणा मे प्रवास करेगे जिनके साथ हरियाणा सरकार व कृषिमन्त्री ओमप्रकाश धनखड जी किसानो की प्रगति के लिये खेती को लेकर महत्वपुर्ण समझोते करेगे जिसमे फुलों की खेती व बिक्री सहित आधुनिक तकनीक का आदान प्रदान करने भी शामिल किया जाऐगा! भाटी ने कहा कि गत दिनो ब्राजील दोरे पर गए कृषिमन्त्री ओमप्रकाश धनखड ने ब्राजील के साथ एक अहम समझोता किया है जिसके द्वारा प्रदेश मे गायों की सुधार के लिये काम किया जाऐगा ताकि हरियाणा मे भी ब्राजील की तरह 75 लिटर दुध देने वाली गायों की नस्ल तैयार की जा सके ! भाटी ने कहा कि हरियाणा के किसानो को किसी भी हालत मे परेशान नही होने दिया जाऐगा ! प्रदेश सरकार हर समय किसानों की मदद के लिये तैयार खडी है ! भाजपा के राज मे किसानों को किसी भी प्रकार की चिन्ता करने की आवशयकता नही है !
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.