[post-views]

14वें राष्ट्रपति बनने का औपचारिक ऐलान हर्ष का विषय : प्रो. हंशराज यादव

122

PBK News, 21 जुलाई (ब्यूरो) : कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य प्रो. हंशराज यादव कहते है कि रामनाथ कोविंद जी का पूरा जीवन देश के लोगों की सेवा में बीता है, पूरा विश्वास है कि वह पद की गरिमा को बढ़ाएंगे, वही उनके इस पद पर आ जाने से देश के हर छोटा बड़ा गरीब तबका भी इस जीत को अपनी जीत मान रहा है।

रामनाथ कोविंद को 14वें राष्ट्रपति बनने का औपचारिक ऐलान हो चूका है। जिससे पुरे देश में जश्न मनाने का कार्य किया जा रहा है। लोग इसे लोकत्रंत की जीत बता रहे है। भाजपा समर्थकों ने प्रतिकिया व्यक्त करते हुए कहा कि पहले राउंड में ही रामनाथ कोविंद को बढ़त मिल चुकी थी, जोकि भारी मतों से राष्ट्रपति का चुनाव जीते है।

Comments are closed.