[post-views]

हताश व निराश है जनता, उम्मीद की रोशनी की तलाश : वशिष्ठ गोयल

54
गुडग़ांव (अजय) : नव जन चेतना मंच ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोहना कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर घी के दीए जला कर जनता की खुशहाली एवं देश में शांति व भाईचारा बनाए रखने की कामना की गई। दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि आज देश की जनता निराश और हताश है ऐसे में लोगों को उम्मीद की रोशनी की तलाश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नव जन चेतना मंच एक नई उम्मीद की किरण बन कर उभरी है जरूरत है जनता के सहयोग और समर्थन की। वशिष्ठ गोयल ने लोगों को आश्वास्त किया कि मंच उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनने और उसका समाधान निकालने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नव जन चेतना मंच के अध्यक्ष डॉ सर्वदानंद आर्य ने कहा कि सरकार ने देश की जनता से जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। चाहे अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मामला हो अथवा कश्मीर का मसला हो सरकार इन मुद्दों को हल करने में नाकामयाब रही है। मोदी सरकार का स्वच्छता अभियान मिलेनियम सिटी गुडग़ांव में पूरी तरह फेल है। विधि व्यवस्था भी चौपट है। गुडग़ांव में हजारों कंपनियां रहने के बावजूद यहां के लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इन सब मुद्दों पर हरियाणा की खट्टर सरकार लाचार है। ऐसे में आखिर जनता कहां जाए? विनोद नंबरदार, डॉ संजय दायमा ने भी इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर रवि सिंगला, अध्यक्ष अग्रवाल समाज, राजपाल सिंह फौजी, , कृष्ण सिंह, मास्टर राकेश राघव, उमेश कुमार, श्रीचंद, प्रह्लाद सैनी, पप्पू कुमार, मुकेश सैनी, यशपाल सिंह, पवन, हैप्पी, नफे सिंह, विकास गर्ग, घनश्याम सैनी, लाल सिंह, डॉ शाहिद, हथीन, रमेश सचदेवा, गुडग़ांव समेत इलाके के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.