[post-views]

समय सिंह भाटी कार्यकर्ताओं के साथ बाइकों पर रवाना हुए जींद

43

गुडग़ांव : प्रदेश के किसान मोर्चा अध्यक्ष समय सिंह भाटी आज सोहना रोड से जींद में आयोजित हुंकार रेली के लिए रवाना हुए। इससे पहले भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेताओं को तिलक लगाकर रवानगी की गई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा चिन्ह के झंडे बाइकों पर लगाकर नारे लगाते हुए जींद रेली के लिए रवाना हो गये। जींद में हुंकार युवा रैली के लिए समय सिंह भाटी के नेर्तित्व में सेकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं  खुद बाइक पर सवार होकर जींद के लिए रवाना हुए। वहीं समय सिंह भाटी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से किया जाएगा। जींद रेली के बारे में उन्होंने बताया कि अमित शाह की रेली पूरी तरह से सफल हुई है। सुबह करीब 6 बजे से ही सोहना रोड से कार्यकर्ता जींद रेली के लिए रवाना होने लगे थे। जिसके बाद एक के बाद एक बाइकों काफिला बादशाहपुर से होकर जींद के लिए गुजरा। भाटी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि जींद की रेली ऐतिहासिक शाबित हुई है इससे पहले इससे बड़ी रेली कोई नही हुई है।

Comments are closed.