[post-views]

भाजपा सांसद सैनी के तीखे हुए तेवर, नई पार्टी गठित करने के लिए बनाई कमेटी

54

PBK NEWS | जींद। भाजपा सांसद व गैर जाट नेता राजकुमार सैनी ने यहां समानता रैली के दौरान नई पार्टी बनाने के संकेत दिए। सैनी ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा मंच के वरिष्ठ सदस्य श्रीपाल की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय कमेटी लोगों के बीच जाएगी। मोबाइल से माध्यम से लोगों से पूछा जाएगा कि वे अपने इलाके में किसे पसंद करते हैं। यह कमेटी तीन-चार महीने में सारे सिस्टम की रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद नई पार्टी के गठन का फैसला लिया जाएगा।

रैली के दौरान वक्ताओं ने सांसद सैनी को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया। सैनी भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के बीच उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उन्हें 2019 में मौका दे तो इस प्रदेश में खुशहाली ला देंगे। सैनी ने कहा कि 70 साल में 60 साल कांग्रेस का राज रहा है और 12 सरकार कांग्रेस की बनी हैं, लेकिन कांग्रेस ने गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

सभी वक्ताओं ने सैनी को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे सैनी को धन्यवाद और बधाई देने आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां उमड़ी भीड़ इस बात का संकते है कि हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री सांसद राजकुमार सैनी होंगे। कुशवाहा ने सैनी को हरियाणा का शेर बताते हुए कहा कि इन्हें इस सूबे का मुख्यमंत्री होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद सैनी गरीब दलित, मजदूर की आवाज उठा रहे हैं। अब हम सबको एक मंच पर इकट्ठे हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उन्हें 2019 में मौका दे राष्ट्रहित में पांच मुद्दों को लागू किया जाएगा।

सैनी ने उठाए ये पांच मुद्दे

1. आबादी के हिसाब से 100 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
2. एक परिवार से एक को रोजगार दिया जाएगा।
3. मनरेगा को किसान व मजदूर से जोड़ा जाएगा।
4. आबादी को नियंत्रित करने के लिए हम दो हमारे दो का सिद्धांत लागू किया जाएगा।
5. राज्यसभा को समाप्त करने के लिए आंदोलन छेड़ा जाएगा। राज्यसभा समाप्त हुए बिना प्रजातंत्र कठपुतली है।

News Source: jagran.com

Comments are closed.