[post-views]

प्रियंका और निक दिसंबर में करेंगे शादी

39

बॉलीवुड : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय के जरिए धूम मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोका के बाद सभी को इंतजार रहा है उनकी शादी डेट और स्थान का। वैसे प्रियंका और निक ने इस बीच अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरी हैं।

ऐसे में खबर आ रही है कि दोनों ने शादी की डेट फिक्स कर ली है और सूत्रों की मानें तो आगामी 2 दिसंबर को शादी के बंधन में यह जोड़ा बंध जाएगा। अगर खबर सही है तो यह शादी समारोह जोधपुर में आयोजित किया जाएगा और वो भी तीन दिनों का होगा। आपको बतला दें कि पिछले दिनों दोनों ही राजस्थान में घूमते देखे गए थे,

तभी कयास लगाए गए थे कि ये अपनी शादी करने की जगह तलाश रहे हैं। ऐसे में सूत्र कह रहे हैं कि प्रियंका और निक ने जोधपुर के आलीशान महल उम्मेद पैलेस को शादी के लिए फाइनल कर दिया है। ऐसे में खबर यह भी है कि शादी की तेयारी के लिए ही निक भारत आ चुके हैं।

वैसे यह जोड़ा इससे पहले भी साथ-साथ समय बिताता दिखा है, कभी खेल मैदान में तो कभी किसी होटल से निकलते हुए इन्हें स्पॉट किया जा चुका है। बहरहाल देखना यह होगा कि क्या दिसंबर में वाकई प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंधते हैं या फिर ये अफवाहें ही साबित होती हैं।

Comments are closed.