[post-views]

PM मोदी के संकल्प संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता : जीएल शर्मा

33

गुरुग्राम/13 अक्टूबर 2018। जिला बीजेपी की सरस्वती मंडल की स्वच्छता सेवा और विकास पदयात्रा शनिवार को सुबह सैनी खेड़ा स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई। पदयात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ बीजेपी नेता और हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा ने किया। पदयात्रा शुभारंभ के मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि ‘स्वच्छता सेवा व विकास यात्रा’ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संकल्प और संदेश को जन-जन तक प्रसारित करने का बड़ा माध्यम है। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

इस मौके पर जीएल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सरकार चलाने का आधार जन भागीदारी पर अवलंबित है। प्रधानमंत्री मोदी का कथन है कि हमें अपने कामों का हिसाब जनता के सामने प्रस्तुत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे स्वच्छता सेवा व विकास पदयात्रा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के पार्टी के प्रयास को पूरे मनोयोग से पूरा करें। उन्होंने कहा, हरियाणा व देश में विपक्षी पार्टियों का एकमात्र उद्देश्य ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता प्राप्त करने को लेकर है। वे इसके लिए वे कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चुकतीं। जबकि, बीजेपी का उद्देश्य देश व समाज निर्माण है। देश के विकास में गरीबों, वंचितों से लेकर मध्यम वर्ग सबकी भागीदारी को सुनिश्चित करनों को लेकर ही हमारी सरकार काम कर रही है।

पदयात्रा सैनीखेड़ा शिवमंदिर से शुरू होकर साउथ सिटी-1 ब्लॉक ए और बी, इंदिरा कॉलोनी, सिलोखरा, सेक्टर 30, सेक्टर 41, मोती विहार, जीएचआईजे ब्लॉक, साउथ सिटी-1, सेक्टर 45, कन्हई, इंदिरा आवास कॉलोनी जाकर संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों पर आधारित पंफलेट्स आदि लोगों में बांटे और लोगों से संवाद स्थापित किए।

पदयात्रा में सरस्वती मंडल अध्यक्ष पीएन सिंह, मंडल महिला मोर्चा नीलिमा मिश्रा, अर्जुन मंडल अध्यक्ष महेश वशिष्ट, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमीत शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन यादव, मंडल महामंत्री दिनेश राघव, प्रवीण शर्मा, राजबाला शर्मा, राजीव शर्मा, विशाल यादव, कृष्ण नंबरदार, रोहतास यादव, राकेश सैनी, मनोज सैनी, रामवीर सेन, मुलचंद सैनी, प्रताप सेन, हरिनिवास पंच, राजेंद्र यादव, मांगेराम सैनी, प्रकाश सैनी, धर्मवीर सैनी, भागमल यादव, विजयपाल राघव, संजय सैनी, शीर्षराम यादव, डॉ. कृष्ण शर्मा, आरपी कौशिक, सुरेश प्रधान, रवींद्र शर्मा, देशराज शर्मा, रामनिवास शर्मा, मुनीष वशिष्ट, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, विजय यादव, नरेंद्र यादव, मातादीन यादव, यशपाल शर्मा, विवेक शर्मा, मीना देवी पंच, शकुंतला देवी, विमला देवी, सावित्री देवी, एसएल कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, भतेरी देवी, लवदीप शर्मा, पवन सैनी, महेश सैनी, गोपीराम, प्रवीण शर्मा, गोलू, सतवीर यादव, त्रिलोक शर्मा, अमीरचंद यादव, जयपाल सिंह, भूप सिंह यादव, वीरपाल झा, अजय ठाकुर, प्रवीन खटाना आदि मौजूद थे।

 

Comments are closed.