[post-views]

नवजात के आहार में माँ इन बातों का रखे ख़ास ध्यान

88

PBK News : जब शिशु मां के गर्भ में होता है तब मां के खान-पान से ही वह अपना आहार प्राप्त करता है, लेकिन जन्म के बाद बच्चे के खान-पान को लेकर बहुत सावधानी रखनी चाहिए। खाने-पीने की सामान्य सी चीज भी बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। बच्चे को 3 साल तक उम्र में जो भी खिलाया जाता है, उससे उसका पूरा जीवन, उसकी आदतों पर सीधा असर होता है। यहां जानिए छोटे बच्चे को क्या खिलाएं क्या नहीं…

जब शिशु मां के गर्भ में होता है तब मां के खान-पान से ही वह अपना आहार प्राप्त करता है, लेकिन जन्म के बाद बच्चे के खान-पान को लेकर बहुत सावधानी रखनी चाहिए। खाने-पीने की सामान्य सी चीज भी बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। बच्चे को 3 साल तक उम्र में जो भी खिलाया जाता है, उससे उसका पूरा जीवन, उसकी आदतों पर सीधा असर होता है। यहां जानिए छोटे बच्चे को क्या खिलाएं क्या नहीं…

1.पहले चार माह तक बच्चे को केवल मां के स्तनपान (ब्रेस्ट फिडिंग) पर रखा जाना चाहिए।

2. छह माह से उबालकर ठंडा किया हुआ पानी चम्मच से पिलाना चाहिए, इसके बाद छोटी ग्लास से पिलाया जाना चाहिए।

3.ध्यान रखें बच्चों के लिए किसी भी उम्र में बोतल से दूध या पानी नहीं पिलाना चाहिए।

4. 6 माह के बाद धीरे-धीरे सामान्य चीजों को बच्चे के आहार में शामिल करना चाहिए।

5. घर में बनाई गई दलिया, रवे की खीर, चावल की खीर, थोड़ी-थोड़ी देनी चाहिए।

6. छठे माह से केले को दूध में मसलकर लेना चाहिए। धीरे-धीरे सेब, पपीता, चीकू, आम जैसे फलों को भी बच्चे के आहार में शामिल करना चाहिए।

7. 7 माह के बच्चे को अच्छी तरह पकाई गई सब्जियां मसलकर या मक्खन के साथ खिलाना चाहिए।

8. सातवें-आठवें महीने में दाल या खिचड़ी अच्छी तरह पकाकर एवं मसलकर खिलाना चाहिए।

9. नौ माह के बच्चे को में गाय या भैंस का दूध ग्लास से देना चाहिए। ध्यान रखें मां का दूध बच्चा जब तक पीता है, तब तक जारी रखना चाहिए।

10. एक वर्ष के बाद संतुलित और पूर्ण आहार बच्चे को देना चाहिए।

source by : dainik bhaskar 

Comments are closed.