[post-views]

नवरात्रि में इन रंगों के कपड़ों से पूजा करना होगा विशेष महत्व : प्रशिद्ध पंडित

34

मान्यताओं के अनुसार नौ दिनों तक हर दिन एक अलग रंग का महत्व

बादशाहपुर, 8 सितम्बर (अजय) : इस वर्ष 10 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहे नवरात्रों का समाप्न 18 अक्टूबर को होगा। उक्त विषय में जानकारी देते हुए पंडित राधे श्याम व पंडित कपिल शास्त्री ने बताया कि इन नवरात्रों को मान्यताओं के अनुसार नौ दिनों तक हर दिन एक अलग रंग के कपड़ों को पहन कर पूजा करना अलग महत्व होगा।

पंडित राधे श्याम ने बताया कि नवरात्रि के पर्व का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस बार शारदीय नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है जो कि 18 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। वहीं इन दिनों आप किस रंग के कपड़े पहन रहे हैं यह भी काफी मायने रखता है।

कपड़ों के रंगों पर अपने विचार रखते हुए पंडित कपिल शास्त्री ने बताया कि पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है इस दिन पीले रंग के कपड़े पहना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन हरे रंग के कपड़े पहने चाहिए। हरे रंग के कपड़े पहनकर इस दिन पूजा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन ग्रे यानि स्लेटी रंग के कपड़े पहनने का काफी महत्व है। इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए। चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनने का काफी महत्व है। नारंगी रंग के कपड़े पहनकर इस दिन पूजा करना सही माना जाता है। पंडित राधे श्याम ने बताया कि पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए और पूजा करनी चाहिए। छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। लाल रंग के कपड़े का इस दिन काफी महत्व है। लाल रंग के कपड़े पहनकर इस दिन पूजा की जानी चाहिए। सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। नीलें रंग के कपड़े पहनना इस दिन शुभ माना जाता है। आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर इस दिन पूजा की जानी चाहिए। नौवें दिन और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन बैगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। बैगनी रंग के कपड़े पहनकर इस दिन पूजा की जानी चाहिए।

Call us: 9211510857   E-Mail : pbknews1@gmail.com

Comments are closed.