[post-views]

‘माइकल’ तूफान ने अमेरिका के चार प्रांतों में मचाई तबाही, 30 लोगों की मौत

35

फ्लोरिडा : प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की मार से जूझ रहे अमेरिका के चार प्रांतों में अब ‘माइकल’ तूफान की तबाही मचाई है। इसकी चपेट में आने से कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। मंगलवार को मौसम अनुमान में यह जानकारी दी गई।

शेरिफ टॉमी फोर्ड ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फ्लोरिडा के बे काउंटी में 12 शव बरामद किए गए जिससे प्रांत में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। चौथे दर्जे के इस तूफान ने जब फ्लोरिडा में मेक्सिको की खाड़ी के पास दस्तक दी तो 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।

इस तूफान की चपेट में आने से जॉर्जिया में एक, उत्तरी कैरोलिना में तीन और वर्जीनिया में छह लोग मारे गए। ‘माइकल’ तूफान ने फ्लोरिडा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि ज्यादा प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान अभी जारी है।

हाल में भारत में भी तितली नामक चक्रवाती तूफान ने बड़े स्तर पर तबाही मचाई थी। तूफान तितली उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय तटों तक पहुंचने के बाद बंगाल की ओर बढ़ गया। ओडिशा के गोपालपुर में आए समुद्री तूफान की चपेट में आकर मछुआरों की एक नाव डूब गई।

इसमें पांच मछुआरे सवार थे, जिन्हें बचा लिया गया। वहीं, तूफान से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में 2 महिलाओं समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई।

Comments are closed.